{"_id":"646e5263e23574186605a896","slug":"uttarakhand-sanskrit-education-council-exam-result-released-almora-news-c-8-1-149765-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं में डोल के आशीष दसवें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं में डोल के आशीष दसवें स्थान पर
Wed, 24 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 24 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद ने उत्तर मध्यमा और पूर्व मध्यमा परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। 10वीं में श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठम कनरा डोल के आशीष पंत ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में 10वां स्थान प्राप्त किया है। उनके टॉप-10 में आने से स्कूल में खुशी की लहर है।
विद्यालय के शिक्षक अमित डोभाल ने बताया कि परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय स्तर पर 10वीं में पंकज पांडे ने 69.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, आयुष पांडे ने 69 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। 12वीं में दीपक तिवारी 76.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, अमित पांडे 74.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, हर्षित उपाध्याय 72.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 10वीं में नौ, 12वीं में 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
डोल आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याणदास ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर आचार्य संतानंद, विनीत जोशी, नीति जोशी, विवेकानंद, कस्तुबानंद, पंकज तिवारी ने खुशी जताई है। संवाद