फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand parivartan party demands Chakbandi

बंदोबस्ती कर लागू की जाए चकबंदी

Mon, 28 Jan 2019 11:42 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Mon, 28 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand parivartan party demands Chakbandi
land slide
उत्तराखंड  परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बंदोबस्ती कर चकबंदी लागू करने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक लगनी चाहिए। उद्योगाें के नाम पर कांग्रेस, भाजपा ने प्रदेश में जमीनों की बंदरबांट के  रास्ते खोले हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम में मीडिया से मुखातिब तिवारी ने कहा कि कश्मीर में धारा 370, हिमाचल प्रदेश में राजस्व अधिनियम 118 और पूर्वी राज्यों में धारा 371 के तहत जमीन की खरीद फरोख्त नहीं हो सकती। उत्तराखंड में यहां की सरकार ने जमीनों की लूट के दरवाजे खोल दिए हैं। औद्योगिक विकास की आड़ में 12.5 एकड़ कृषि भूमि की खरीद, 143 की बाध्यता समाप्त कर दी है इससे बाहरी पूंजीपतियों का प्रभाव बढ़ेगा। पहाड़ में आवारा, जंगली जानवरों ने खेती चौपट कर दी है। उद्योगों के नाम पर जमीनों की बंदरबांट से बची हुई खेती भी खत्म हो जाएगी। तिवारी ने गंगा की स्वच्छता, निर्मलता, अविरलता के लिए गंगा कानून बनाने की मांग की और मातृ सदन के साधुओं को बचाने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि नशा नहीं रोजगार दो के 35 साल पूरे होने पर चौखुटिया में 1-2 फरवरी को आयोजन किये जाएंगे। वहां पर रमेश पांडे कृषक, हरीश डालाकोटी, भवानीराम आगरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed