{"_id":"65abb2d72d553035f801e9f8","slug":"uttarakhand-news-trilok-ram-died-in-a-road-accident-in-almora-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News:...छह माह की गर्भवती है त्रिलोक की पत्नी, खबर सुन बदहवास हुई, रातभर इंतजार किया सुबह आई मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News:...छह माह की गर्भवती है त्रिलोक की पत्नी, खबर सुन बदहवास हुई, रातभर इंतजार किया सुबह आई मौत की खबर
Sat, 20 Jan 2024 05:33 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:33 PM IST
सार
अल्मोड़ा में सड़क हादसे में मारे गए चालक विजय सिंह और उसके सहयोगी त्रिलोक राम पिकअप चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। विजय अविवाहित था, जबकि त्रिलोक का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था और उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क हादसे में मारे गए चालक विजय सिंह और उसके सहयोगी त्रिलोक राम पिकअप चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। विजय अविवाहित था, जबकि त्रिलोक का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था और उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
मां कमला देवी और छह माह की गर्भवती पत्नी पूजा का वह मेहनत-मजदूरी का पालन-पोषण कर रहा था। तीनों नए मेहमान के आने का खुशी से इंतजार कर रहे थे। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उनकी खुशियों को एक हादसे ने ग्रहण लगा दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह त्रिलोक पत्नी और मां को जल्द घर लौटने की बात कहकर घर से काम पर निकला लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा तो दोनों की चिंता बढ़ गई। दोनों दूसरे दिन सुबह तक उसके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत की खबर उन्हें मिली। पति की मौत से गर्भवती पत्नी बदहवास है तो मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लंबे समय से एक-दूसरे के सहयोगी रहे चालक विजय और त्रिलोक ने एक साथ ही दुनिया को अलविदा कहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Weather Alert: उत्तराखंड में शीतलहर से ठिठुरे लोग, धूप से मिली मामूली राहत; लगातार 23वें दिन भी उड़ान निरस्त
घर से सिर्फ 120 मीटर दूर खड़ी थी मौत
चालक विजय और उसके सहयोगी ने दिनभर काम किया। विजय देर शाम त्रिलोक को घर छोड़ने निकला। त्रिलोक अपने घर को जाने वाले रास्ते पर पहुंच भी गया। घटनास्थल से सिर्फ 120 मीटर दूर उसका घर है लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
बेटे के सिर पर सेहरा सजाने की हसरत रह गई अधूरी
चालक विजय अविवाहित था और मां शांति देवी और पिता किशन सिंह बेटे के सिर पर सेहरा सजाने की तैयारियों में जुटे थे। दुल्हन की खोजबीन चल रही थी। इसी बीच हुई इस दुर्घटना ने माता-पिता से बेटा छीन लिया। बेटे के सिर पर सेहरा सजाने की हसरत अधूरी रह गई।