फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News PRD jawan burnt in Binsar sanctuary forest fire dies in Delhi AIIMS death toll rises to six

Uttarakhand: बिनसर अभयारण्य वनाग्नि में झुलसे पीआरडी जवान की भी दिल्ली एम्स में मौत, मृतकों की संख्या हुई छह

Sun, 30 Jun 2024 07:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ृा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ृा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Jun 2024 07:25 PM IST
सार

Uttarakhand News: 13 जून को बिनसर अभयारण्य में भीषण आग लग गई थी। वन कर्मी आग बुझाने मौके पर दौड़ पड़े थे। इस दौरान कई वनकर्मियों की जान चली गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News PRD jawan burnt in Binsar sanctuary forest fire dies in Delhi AIIMS death toll rises to six
मृतक पीआरडी जवान कुंदन नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

18 दिन पूर्व बिनसर अभयारण्य में लगी आग की चपेट में आकर झुलसे पीआरडी जवान कुंदन नेगी (44) ने भी दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। डीएफओ सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि वह 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था। चिकित्सकों के लगातार प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। जिले में जंगल की आग से जलकर 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


13 जून को बिनसर अभयारण्य में भीषण आग लग गई थी। वन कर्मी आग बुझाने मौके पर दौड़ पड़े थे। वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता, फायर वॉचर करन आर्या, वन श्रमिक दीवान राम और पीआरडी जवान पूरन सिंह की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी। फायर वॉचर कृष्ण कुमार, पीआरडी जवान कुंदन नेगी, वाहन चालक भगवत सिंह और वन श्रमिक कैलाश भट्ट बुरी तरह झुलस गए थे।
विज्ञापन


वाहन से लटका मिला युवक का शव: मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, जानिए क्या बोला मृतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभी को उपचार के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। घटना के छठे दिन फायर वॉचर कृष्ण कुमार की मौत हो गई। वहीं, 18 दिन बाद पीआरडी जवान भैंसियाछाना के खाकरी निवासी कुंदन नेगी ने भी दम तोड़ दिया है।

दो अन्य वन कर्मी अब भी जीवन और मौत से जंग लड़ रहे हैं। डीएफओ हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे के करीब उसकी मौत की सूचना मिली। दिल्ली से उसका शव देर रात या सोमवार सुबह तक उनके पैतृक गांव पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed