फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News Heli service will start between Almora and Dehradun will be inaugurated on 3 October

Uttarakhand: अच्छी खबर...अल्मोड़ा से देहरादून के बीच शुरू होगी हेली सेवा, तीन अक्तूबर को होगा शुभारंभ

Thu, 26 Sep 2024 11:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2024 11:20 PM IST
सार

Uttarakhand News: तीन अक्तूबर को टाटिक हेलीपैड का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इसी दिन अल्मोड़ा-दून के बीच हेली सेवा का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Heli service will start between Almora and Dehradun will be inaugurated on 3 October
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से तीन अक्तूबर से दून के लिए हेली सेवाएं शुरू हो जाएगा। डीएम आलोक कुमार पांडे ने हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद यह दावा किया है। डीएम ने बृहस्पतिवार को हेलीपैड का निरीक्षण किया व जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर को टाटिक हेलीपैड का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इसी दिन अल्मोड़ा-दून के बीच हेली सेवा का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा। हेली सेवा का शेड्यूल इसके बाद जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने लोनिवि के ईई को निर्देश दिए कि युकाडा के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करें। लैंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ दूर करें। हेलीपैड के अप्रोच मार्ग को ठीक करने और भूस्खलन होने से जगह-जगह आए मलबे को हटाकर मार्ग चाक-चौबंद करने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि अल्मोड़ा से हेली सेवा संचालित होने से पर्यटन उद्योग को बल मिलने के साथ जनपद की आर्थिकी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही राजधानी दून पहुंचने में काफी कम समय लगेगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: राजकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चार असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्य अकादमी का भी निरीक्षण
डीएम ने उदयशंकर नृत्य अकादमी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस जिले में उदय शंकर नृत्य अकादमी जैसे संस्थान का होना गर्व की बात है। अकादमी के संचालन एवं इसके बेहतर उपयोग के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा, लोनिवि के ईई विभोर गुप्ता, तहसीलदार ज्योति धपवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed