फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Ajay Tamta becomes Minister of State in the Ministry of Road and Transport

Uttarakhand: मंत्री बने अजय टम्टा...मोदी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जनता की जगी उम्मीदें; जानें क्या बोले

Tue, 11 Jun 2024 01:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Jun 2024 01:49 PM IST
सार

मोदी मंत्रिमंडल में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सांसद बनने अजय टम्टा को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री का दायित्व मिलने के बाद अब उत्तराखंड में सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ajay Tamta becomes Minister of State in the Ministry of Road and Transport
अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी मंत्रिमंडल में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सांसद बनने अजय टम्टा को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री का दायित्व मिलने के बाद अब उत्तराखंड में सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद जगी है। प्रदेश के अति दुर्गम इलाकों को जहां सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद रंग ला सकती है। वहीं ऑल वेदर रोड के निर्माण के कार्यों में तेजी और लंबे समय से अनसुलझे कंडी मार्ग के मामले में भी महत्वपूर्ण पहल होने की संभावना जग गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में आज भी उत्तराखंड के दोनों मंडलों में कई ऐसे दुर्गम इलाके हैं जो सड़क मार्गों से जुड़ने से वंचित हैं। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं हो पाती हैं। सड़क मार्गों की दुर्दशा और नए मार्गों के निर्माण को लेकर प्रदेश में आए दिन आंदोलनों की चिंगारी सुलगती रहती है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Ajay Bhatt: कभी बेची चाय, सब्जी और चूड़ी-बिंदी...जनता का सहयोग मिलने पर भी हाईकमान के गणित में नहीं हुए फिट?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सांसद अजय टम्टा को अहम जिम्मेदारी मिलने से पूरे प्रदेश के लोगों की उम्मीदें उन पर आकर टिक गई हैं। लोगों को लगने लगा है कि प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों की स्थिति में अब सुधार होगा। ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और प्रदेश में यातायात और अधिक सुगम हो सकेगा।

अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस सालों में देश के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पूरे विश्व में देश की ताकत और गौरव बढ़ा है। यही वजह है कि अल्मोड़ा संसदीय सीट पर जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए मुझे सांसद चुना। तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र विकास के नए आयाम हासिल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed