फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand foundation day in almora

Almora News: राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 09 Nov 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand foundation day in almora
फोटो- 9 एएलएम 15 पी- राज्य स्थापना दिवस पर रैमजे इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभार
अल्मोड़ा। जिलेभर में बृहस्पतिवार को 23वां राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर से लेकर कस्बों तक विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इनका आनंद लेने कई लोग उमड़े।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में नंदा देवी मंदिर से मुख्य बाजार होकर चौघानपाटा तक प्रभात फेरी निकाली गई। क्रॉसकंट्री भी हुई। इसका शुभारंभ द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बैडमिंटन कोच डीके सेन ने किया। इनमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

रैमजे इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी और डीएम विनीत तोमर ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। डीएम ने कहा कि प्रदेश और जिले के विकास के लिए सबका प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहां लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट बांटे गए। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा, राज्य आंदोलनकारी किशन सिंह दोसाद, डॉ. मनोज जोशी आदि रहे।
बियरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों ने लोकगीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य कर कविता पाठ भी किया। सभी विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की शपथ ली। वहां प्रधानाचार्य नीमा थापा, कोऑर्डिनेटर दीपिका विल्सन, प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरुपेंद्र तलवार आदि रहे।




द्वाराहाट में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी द्वाराहाट में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर संस्कृति के रंग बिखेरे। कई छात्राओं ने कविता पाठ किया। वहां हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल कक्षा 11वीं की छात्रा नेहा अधिकारी को पुरस्कृत किया गया। संगीत शिक्षिका सुरभि पंत ने राज्य के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, दमाऊ, रणसिंगा, बिणई, भकौर का प्रदर्शन कर इनकी उपयोगिता बताई। वहां प्रधानाचार्य तनुजा जोशी, ग्राम प्रधान कौंला विमला देवी, विजयी देवी, सरस्वती देवी, अनिल कुमार साह आदि मौजूद रहे।

फोटो- 9 एएलएम 15 पी- राज्य स्थापना दिवस पर रैमजे इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभार

फोटो- 9 एएलएम 15 पी- राज्य स्थापना दिवस पर रैमजे इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed