{"_id":"5d0fbd7a8ebc3e698e28c477","slug":"us-tourist-killed-in-suspicious-circumstances-at-seraghat-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी पर्यटक की सेराघाट के होटल में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी पर्यटक की सेराघाट के होटल में संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 23 Jun 2019 11:27 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना/अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना/अल्मोड़ा।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी पर्यटक एलेक्जेंडर एडवर्ड। फाइल फोटो।
- फोटो : AMAR UJALA
विकासखंड भैंसियाछाना के सेराघाट स्थित होटल में कई दिनों से कुछ साथियों के साथ रह रहे अमेरिकी पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रसोईघर की बल्ली पर फंदे से झूलता मिला। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी जा रही है। अमेरिकी नागिरक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है तथा घटना की जानकारी अमेरिकी दूतावास को दे दी गई है।
अमेरिकी पर्यटक एलेक्जेंडर एडवर्ड (32) ने शनिवार की रात भोजन किया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब चार बजे होटल स्वामी राजू नेगी को एलेक्जेंडर का शव रसोई घर की बल्ली पर फंदे से झूलता मिला। होटल स्वामी ने उसके साथियों को जानकारी दी और उनकी मदद से शव को नीचे उतारा। सूचना पर एलआईयू और राजस्व पुलिस की टीम भी पहुंच गई। राजस्व उपनिरीक्षक राजेश आर्या ने बताया कि एलेक्जेंडर 20 जून को नेपाल से कसारदेवी और इसके बाद यहां पहुंचा था।
डायरी में आत्महत्या करने की बात लिखी है
धौलछीना (अल्मोड़ा)। जानकारी के अनुसार मृतक के सामान के साथ एक डायरी मिली है, जिस पर एलेक्जेंडर ने आत्महत्या की बात लिखी है। होटल कर्मियों अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था और कई बार अपने आप को थप्पड़ भी मारता रहता था। कई बार वह पैसा नहीं होने की बात भी कहता था।