{"_id":"5b6c83584f1c1ba13e8b5f7d","slug":"upper-mall-to-be-developed-into-musical-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर माल रोड म्यूजिकल प्लाजा के रूप में विकसित होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर माल रोड म्यूजिकल प्लाजा के रूप में विकसित होगी
उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की बैठक में भाग लेते चयनित सदस्य, बोर्ड अध्यक्ष और अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत में पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से स्थापित रानीझील का सौंदर्यीकरण होगा। इसके अलावा अपर मालरोड को वॉकिंग और म्यूजिकल प्लाजा के रूप में विकसित किया जाएगा। छावनी परिषद की यहां हुई बैठक में तमाम प्रस्ताव पास किए गए। पर्यटन नगरी की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए इसके लिए ई-रिक्शा से अब कूड़ा उठेगा।
कुमाऊं रेजीमेंट के कमांडेंट और कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर जीएस राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। बैठक में तय हुआ कि रानीझील का और विकास किया जाएगा। पहले रानीझील की सफाई होगी, इसके बाद वहां म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। बीपीएल कार्ड धारकों को शादी आदि के लिए बहुउद्देशीय भवन में छूट मिलेगी।
इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा मिले इसके लिए अपर मालरोड को वॉकिंग और म्यूजिकल प्लाजा के रूप में विकसित किया जाएगा। रानीखेत की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने पर भी चर्चा हुई। गंदगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर से ई-रिक्शा के माध्यम से कूड़ा उठाया जाएगा। इसके अलावा नगर में घूम रहे लावारिस जानवरों को गो सदन भेजने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
कैंट बोर्ड के अंदर तमाम विकास कार्यों पर भी गहन मंत्रणा हुई। लीज नवीनीकरण आदि मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। छावनी परिषद के अंदर आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। बैठक में कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कपूर, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद संजय पंत, बिंदू रौतेला, भुवन चंद्र आर्य, विनोद चंद्र, अर्चना पाठक, सुकृत शाह, कर्नल एस सरौत, जीई एमईएस मेजर श्याम नायर, कर्नल आरके भंडारी सहित तमाम लोग मौजूद थेे।