फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UP police officer's challan for blue lights on car

नियमों को ताक में रख पुलिस अधिकारी यूपी से अल्मोड़ा पहुंचा, भरना पड़ा दो हजार का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
UP police officer's challan for blue lights on car
यूपी की स्विफ्ट डिजायर कार में लगी बत्ती और जानकारी लेती यातायात पुलिस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। यूपी से अल्मोड़ा पहुंची नीली बत्ती लगी निजी कार का सीपीयू ने दो हजार का चालान काट दिया। चालान से पूर्व कार में सवार व्यक्ति ने खुद को बदायूं का पुलिस अधिकारी बताया, लेकिन जब दाल नहीं गली तो चालान भर के गंतव्य को निकल गए।
विज्ञापन

सोमवार दिन में नीली बत्ती लगी सफेद रंग की एक प्राइवेट स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 24 एल-0909 में चार पांच लोग घूमने को अल्मोड़ा पहुंचे। कार के नगर में पहुंचने के बाद टैक्सी स्टैंड तिराहे के पास यातायात पुलिस ने कार को रोक लिया।
विज्ञापन

टीएसआई गणेश सिंह हरड़िया और दुर्गा पुरी ने जब कार स्वामी से नीली बत्ती लगाने का कारण पूछा तो कार में सवार व्यक्ति बाहर निकलकर आया और बताया कि वह यूपी के बदायूं का आरआई (सीनियर इंस्पेक्टर) है और घूमने आया है। जिसके बाद यातायात पुलिस ने सीपीयू को फोन कर मौके पर बुला लिया। कार में सवार व्यक्ति ने सीपीयू के पूछने पर बताया कि उनके यहां वाहन में नीली बत्ती लगा के घूम सकते हैं। काफी देर तक बातचीत चलती रही। सीपीयू ने नियमों के विपरीत कार में नीली बत्ती लगाने पर कार चालक का दो हजार का चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed