{"_id":"642b1a3e4e1b69f7770fb806","slug":"unseasonal-rain-increased-the-cold-again-almora-news-c-8-1-102028-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेमौसमी बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेमौसमी बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड
Mon, 03 Apr 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत/अल्मोड़ा। मौसम का मिजाज सोमवार को एक बार फिर बिगड़ गया। दोपहर दो बजे के बाद बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश का सिलसिला बंद हो गया। सुबह से आसमान साफ था और चटख धूप खिली हुई थी। दोपहर बाद मौसम बदल गया और बादल छा गए। थोड़ी देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से ठंड फिर बढ़ गई है।
देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बता दें कि कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। हालांकि बारिश को खेती के लिए अच्छा माना जा रहा है लेकिन मौसम के अचानक बदलने से कई तरह की संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है।
इधर अल्मोड़ा में भी जिले के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों को बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर बना रहा। आधे घंटे बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि पूरे दिन बादल छाए रहे। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर के विभिन्न इलाकों में फिर हुई बारिश
बागेश्वर। रविवार को एक दिन की राहत के बाद सोमवार शाम जिले के विभिन्न इलाकों में फिर बारिश हुई। सोमवार को सुबह आसमान बादलों से घिरा था। सुबह दस बजे बाद मौसम खुलने लगा। धूप निकल आई। दिन में गर्मी का एहसास होने लगा था। अपराह्न तीन बजे से मौसम ने करवट बदली। आसमान में घने बादल छा गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे से हिमालयी क्षेत्र से सटे बिचला दानपुर के शामा, लीती, रातिर, गोगिना क्षेत्र में बारिश हुई। मल्ला दानपुर के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की सूचना है। जिला मुख्यालय में हल्की बारिश हुई। बारिश से फिर मौसम में ठंडक लौट आई। ऊंचाई वाले इलाकों में देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था। संवाद