{"_id":"5a01e29d4f1c1b6e548bb6fa","slug":"unity-and-liaquat-honored-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता और लियाकत ने अल्मोड़ा को गौरवान्वित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता और लियाकत ने अल्मोड़ा को गौरवान्वित किया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
एकता बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट विश्व उप विजेता टीम की सदस्य एकता बिष्ट को प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष खेल रत्न पुरस्कार और उनके कोच लियाकत अली को उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुने जाने पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। प्रदेश सरकार ने राज्य स्थापना दिवस पर एकता बिष्ट को खेल रत्न, पांच लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और लियाकत अली को तीन लाख, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने कहा कि महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट तथा उनके कोच लियाकत अली ने अल्मोड़ा को गौरवान्वित किया है। दोनों के पुरस्कारों के लिए चयन होने पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अरबन बैंक के महाप्रबंधक पीसी तिवारी, अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. आरएस पथनी, प्रवीण बिष्ट, रमा पंत, आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, मनीष जोशी, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सीमा जोशी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
इधर लोक निर्माण विभाग क्रिकेट समिति की बैठक में वक्ताओं ने महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को सरकार द्वारा इस वर्ष खेल रत्न पुरस्कार और उनके कोच लियाकत अली को उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुने जाने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि लोनिवि द्वारा पिछले दस सालों से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है, जिसमें कोच लियाकत अली का अमूल्य सहयोग मिलता है। बैठक में अध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट, उपाध्यक्ष संजय नयाल, सचिव अनुराग पांडे, टीका सिंह खोलिया, अजेंद्र जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन