फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unemployment and inflation increased in the state: Rautela

भाजपा सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी : रौतेला

Fri, 13 Oct 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Unemployment and inflation increased in the state: Rautela
अल्मोड़ा में प्रेसवार्ता करतीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, साथ में विधायक मनोज
अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर संघर्षरत है लेकिन प्रदेश सरकार की बेरुखी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार को जगाने के लिए महिला कांग्रेस 25 नवंबर से प्रदेश में विधानसभावार महिला स्वाभिमान यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन


यहां एक होटल में प्रेसवार्ता में उन्होंने यह बात कही। ज्योति ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महिला अपराधों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक साल में महिलाओं से दुष्कर्म के 1196 मामले सामने आए हैं। महिलाओं की हत्या और अपहरण के मामले 2024 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस कदर डरी हुई है कि बृहस्पतिवार को जब वह प्रधानमंत्री से मिलने पिथौरागढ़ पहुंची थीं तो पिथौरागढ़ पुलिस ने बिना किसी कारण के ही उन्हें और पिथौरागढ़ महिला कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पिथौरागढ़ से 30 किमी दूर घाट पुलिस चौकी में दिनभर बिठाए रखा। उन्होंने इसे महिलाओं अपमान करार दिया।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है। 15 दिनों के भीतर प्रदेश के सभी ब्लाकों में महिला कांग्रेस कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा। हर बूथ में 10 महिलाओं का संगठन भी बनाया जाएगा। वहां मौजूद विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मेडिकल कालेज समेत सभी अस्पताल रेफर सेंटर बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उदासीन बनी है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, राजेंद्र बाराकोटी, दीपा साह, लीला टम्टा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed