{"_id":"c5b8474058b42b56967ae4e67d241500","slug":"uncontrollable-truck-broke-park-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने तोड़ा पार्क का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने तोड़ा पार्क का गेट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Mon, 18 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
केमू स्टेशन के पास सोमवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक सुभाष पार्क का गेट तोड़ता हुआ दीवार में घुस गया, जिससे दीवार जमींदोज हो गई। गनीमत रहीं कि कोई चपेट में नहीं आया, क्योंकि यहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है।
विज्ञापन
दरअसल सुभाष चौक में मुख्य सड़क के दोनों ओर फड़ व्यापारियों ने कैंट से बिना अनुमति की दुकानें लगाई हैं।
अतिक्रमण के बावजूद कैंट प्रशासन खामोश रहता है। जहां पार्क है, वहां से बड़े वाहन भी गुजरते हैं, सड़क संकरी होने के कारण वाहन आसानी पास नहीं जा पाते। कई बार इस गेट पर टक्कर भी लग चुकी है। सोमवार की सुबह बेकाबू ट्रक गेट को तोड़ता हुआ दीवार में घुस गया। लोगों का कहना है कि यहां से अतिक्रमण हटाकर मार्ग को चौड़ा किया जाए। इधर, सुभाष चौक समिति के संयोजक और कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि मालवाहक ट्रक (यूके 01सीए/0112) की शिकायत कैंट बोर्ड में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन