{"_id":"660478be349328559a09ef44","slug":"uncle-beaten-by-nephew-case-registered-ranikhet-news-c-232-1-alm1001-109977-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ऐसा क्या हुआ कि भतीजे ने फोड़ दिया चाचा का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ऐसा क्या हुआ कि भतीजे ने फोड़ दिया चाचा का सिर
Thu, 28 Mar 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में आपसी रंजिश के चलते भतीजे ने अपने चाचा पर हमला कर उसका सर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुम्हार मोहल्ला निवासी नंदन सिंह ने तहरीर दी है। उसके मुताबिक उसका भतीजा मनोज कुमार उससे रंजिश रखता है और उसे आए दिन जान से मारने की धमकी देता है। सोमवार को उसने गालीगलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते किसी हथियार से उस पर हमला कर दिया। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। उसे घायल अवस्था में उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल अशोक धनकड़ ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद