फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unable to answer DM's questions, children of Seventh

डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सातवीं के बच्चे

Thu, 23 Nov 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 23 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Unable to answer DM's questions, children of Seventh
जीआईसी स्यालीधार में बच्चों को गणित पढ़ाती जिलाधिकारी ईवा आशीष। - फोटो : अमर उजाला

डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को स्यालीधार स्थित जीआईसी और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जीआईसी में सातवीं कक्षा के बच्चों से दशमलव, प्रतिशत से संबंधित सवाल पूछने पर अधिकांश बच्चे साधारण सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने स्कूल के प्रधानाचार्य को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को कम आहार दिए जाने को लेकर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूरी रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


 विद्यालयी शिक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति जानने स्यालीधार पहुंची डीएम ने जीआईसी में सातवीं के बच्चों से दशमलव, भिन्न, प्रतिशत और क्षेत्रफल से संबंधित प्रश्न पूछे। अधिकांश बच्चे सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए। डीएम ने स्कूल के प्रधानाचार्य को बुलाकर नाराजगी जताई और बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र के समीप विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और अधिक मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन


बाद में डीएम स्यालीधार के प्राथमिक स्कूल पहुंची और वहां भी बच्चों से प्रश्न पूछे। सही उत्तर मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आंगनबाड़ी केेंद्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में 21 में से 10 बच्चे ही उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों की संख्या कम होने पर आंगनबाड़ी प्रभारी से जानकारी मांगी। उन्होंने आहार कम दिए जाने को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने समीप के प्राथमिक पाठशाला फड़का की जीर्ण-शीर्ण हालत पर मुख्य शिक्षाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed