{"_id":"6553b30f5a17ed64b609736f","slug":"ultrasound-stalled-medical-college-pregnant-women-worried-almora-news-c-8-1-hld1004-260235-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप, गर्भवती महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप, गर्भवती महिलाएं परेशान
Tue, 14 Nov 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल। संवाद
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। जिला अस्पताल में बाल रोग, ईएनटी, चर्म रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों के नहीं होने से मरीजों को उपचार नहीं मिला। तीन घंटे की ओपीडी में मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप होने से गर्भवतियों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी।
महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुए जबकि जिला अस्पताल में आधे दिन की ओपीडी में 25 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए। मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं की भीड़ अधिक होने से यहां तैनात एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट के लिए अल्ट्रासाउंड करना चुनौती बना रहा। सीएमओ आरसी पंत का कहना है कि दीपावली मनाने के लिए चिकित्सक अवकाश पर हैं। उनके लौटते ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।