फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKD Moves Towards Village

Almora News: उक्रांद ने शुरू किया चलो गांव की ओर अभियान

Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
UKD Moves Towards Village
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने भी कमर कस ली है। ताड़ीखेत ग्वेल देवता मंदिर प्रांगण से दल ने चलो गांव की ओर अभियान की शुरूआत की और इसी के साथ सदस्यता अभियान छेड़ा। इस मौके पर हुई बैठक में प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जनमुद्दों से पूरी तरह से भटक चुकी है। उक्रांद के रानीखेत जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के विकास की अवधारणा को लेकर ही राज्य का गठन हुआ था। उक्रांद सहित तमाम आंदोलनकारी ताकतों के संघर्ष से राज्य मिला, लेकिन भाजपा कांग्रेस ने बारी-बारी से राज्य की अवधारणा को बदलने का काम किया। 25 साल बाद भी राज्य को स्थायी राजधानी नसीब नहीं हो सकी। बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। पहाड़ की अस्मिता को बचाने के लिए उक्रांद संघर्ष करेगा। इस दौरान सदस्यता अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अब दल के कार्यकर्ता गांव चलो अभियान शुरू करेंगे और पंचायत चुनाव में उक्रांद को भारी सफलता मिलेगी। संचालन युवा नेता कुंदन बिष्ट ने किया। वहां पर अल्मोड़ा के प्रभारी हरीश नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री कुंदन बिष्ट, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बजेठा, राज्य आंदोलनकारी मदन कठायत, दिनेश नेगी, दीपक जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed