फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKD In Poltics

जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर उक्राद में गुटबाजी, अल्मोड़ा में दो जिलाध्यक्ष बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
UKD In Poltics
अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में मौजूद जिला संयोजक गोपाल सिंह मेहता व अन्य।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में खुल कर गुटबाजी सामने आई। एक ही दिन में उक्रांद ने दो जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए। केंद्रीय नेतृत्व के दिनेश जोशी को जिलाध्यक्ष घोषित किया है जबकि अल्मोड़ा में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में कुंदन बिष्ट को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। दो जिलाध्यक्ष घोषित होने से कार्यकर्ता असमंजस में है कि वह किसे जिलाध्यक्ष मानें। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के आदेशानुसार प्रदेश महामंत्री सुशील उनियाल ने दिनेश जोशी को उक्रांद अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

दिनेश जोशी के जिलाध्यक्ष बनने पर भानु प्रकाश जोशी, पंकज चन्याल, सुनील, दीपक, मनोज, सूरज सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उक्रांद की अल्मोड़ा के एक होटल में हुई बैठक में दल के जिला संयोजक गोपाल सिंह मेहता ने कुंदन बिष्ट को दल का जिलाध्यक्ष घोषित किया। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को जिलाध्यक्ष पद के लिए दल के कार्यकर्ताओं से आवेदन मांग गए थे। केंद्रीय कमेटी ने 25 अक्तूबर तक निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर रखी गई। निर्धारित तिथि तक एक मात्र कुंदन सिंह बिष्ट ने आवेदन किया था। कुंदन को उक्रांद का अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। उन्होंने 15 दिन के भीतर जिला सम्मेलन आयोजित कर जिला कमेटी का गठन करने को कहा। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। यहां जिला संयोजक गोपाल सिंह मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, गिरीश नाथ गोस्वामी, जेएल टम्टा, कमलेश जोशी, चंद्रशेखर, संतोष बनौला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed