फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UK Board Result 2024: Sita secured 12th position in Intermediate in Uttarakhand Board 2024

Almora: चार साल पहले मां हमेशा के लिए छोड़ गई साथ, नहीं टूटा हौसला...सीता ने इंटर में हासिल किया 12वां स्थान

Wed, 01 May 2024 02:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 01 May 2024 02:23 PM IST
सार

UK Board Result 2024: विकासखंड भैंसियाछाना के राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान की 12 वीं की छात्रा सीता चम्याल ने प्रदेश में 12वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
UK Board Result 2024: Sita secured 12th position in Intermediate in Uttarakhand Board 2024
सीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हौसला बुलंद हो तो सफलता कदम चूमती है, यह सच कर दिखाया है विकासखंड भैंसियाछाना के राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान की 12 वीं की छात्रा सीता चम्याल ने। चार साल पहले मां का साया सिर से उठ गया, फिर यह बेटी टूटी नहीं। पिता की देखभाल के साथ घर का सारा कामकाज करते हुए सिद्दत से बगैर ट्यूशन के पढ़ाई की और अपना नाम इंटर की मेरिट सूची में दर्ज कराते हुए अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का काम किया है।सीता ने प्रदेश में 12 वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

मूल रूप से बमनस्वाल (धौलादेवी) की रहने वाली सीता प्रतिदिन हर रोज तीन किलोमीटर पैदल चलकर नगरखान विद्यालय पहुंचती थी। सीता चम्याल के पिता दीवान सिंह गांव में फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। माता जया देवी का चार साल पूर्व निधन हो चुका है। सीता ने हिम्मत नहीं हारी। वह स्कूल से लौटने के बाद घर के रोजमर्रा के कामकाज निपटाने के साथ ही खेतों में काम करती थी। सभी काम निपटाने के बाद सिर्फ रात में ही पढ़ाई का समय मिलता था। उसने बिना ट्यूशन के रात-रात भर पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। ऐसा कर उसने पिता के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बचपन से मेधावी सीता ने इंटर की बोर्ड परीक्षा में 94.20% यानि 471 अंक प्राप्त किए हैं। सीता ने बताया कि पढ़ाई का कोई समय-सीमा तय नहीं थी। घर के कामकाज के बाद जब भी समय मिला पढ़ाई करने बैठ जाती थी। बताया कि भविष्य में उसका लक्ष्य बीएड करने के बाद शिक्षिका बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों तथा अपने पिता को दिया। उनकी इस सफलता से पिता का सीना भी गर्व से चौड़ा है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Board Result: छह साल पहले पिता को खोया...मां ने बढ़ाया हौसला; इंटर के टॉपर पीयूष ने सुनाई सफलता की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो सगी बहनों ने मेरिट में नाम दर्ज कर बढ़ाया मान
धौलछीना क्षेत्र के भेटाडा़गी निवासी राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान की छात्रा रोशनी बिष्ट तथा उसकी छोटी बहन गुंजन बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में नाम दर्ज कराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बड़ी बहन रोशनी ने इंटरमीडिएट में 92% अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर 23वां, जबकि छोटी बहन गुंजन ने हाई स्कूल में 94.80 अंकों के साथ प्रदेश स्तर पर 24वां स्थान हासिल किया। उनके पिता आनंद सिंह रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता सुनीता देवी गृहणी हैं। दोनों बहनों ने बताया कि गांव में ट्यूशन की कोई व्यवस्था नहीं है। खुद की मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। रोशनी ने बताया कि भविष्य में ग्रेजुएशन के बाद सरकारी जॉब की तैयारी करेगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed