{"_id":"69370c465a61a001cb055304","slug":"udham-singh-nagar-resident-arrested-with-8632-kg-of-illegal-ganja-almora-news-c-232-1-alm1014-137309-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 86.32 किलो अवैध गांजे के साथ ऊधमसिंह नगर निवासी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 86.32 किलो अवैध गांजे के साथ ऊधमसिंह नगर निवासी गिरफ्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 86.32 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ ऊधमसिंह नगर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध गांजे को सराईखेत से रामनगर को ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अवैध तस्करी में लिप्त दिल्ली नंबर की कार को भी सीज किया है।
रविवार की देर रात थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम सराईखेत सड़क के पास यातायात चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी डीएल 3 सीसीजी 0504 नंबर के एक कार को रोका गया। इस दौरान कार की तलाशी लेने पर आठ कट्टों में 86.32 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कार चालक ओमप्रकाश (36) पुत्र अमर पाल कश्यप ग्राम महेशपुरा थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर को मौके पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ देघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त कार को भी सीज किया गया।
आरोपी पेशे से है ड्राइवर
अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। आरोपी गांजे को सराईखेत से रामनगर को ले जा रहा था। कहा कि पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है कि आरोपी गांजे को कहां से खरीदकर ला रहा था और किसको बेचने वाला था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
नशे के खिलाफ जिले में लगातार कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। जिले के सभी थानों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। देघाट पुलिस टीम को 5,000 रुपये का नकद इनाम दिया गया है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा