फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uchand rains on BJP-Congress policies

उक्रांद भाजपा-कांग्रेस की नीतियों पर बरसा

Sun, 03 Feb 2019 12:40 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो,द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 03 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
30 जनवरी को रानीखेत से शुरू हुई उत्तराखंड क्रांति दल की जन जागरण यात्रा का द्वाराहाट में स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक कुंदन सिंह बिष्ट, सह संयोजक रघुनंदन पपने के नेतृत्व में रानीखेत, भतरौंजखान, सल्ट, मांसी, चौखुटिया होते हुए यात्रा देर शाम यहां पहुंची, इस दौरान राष्ट्रीय दलों की नीतियों पर जमकर प्रहार किए गए। कहा कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने बारी-बारी से प्रदेश को गर्त में धकेल दिया।
विज्ञापन


उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य बने 18 साल बीत गए हैं, लेकिन आज तक प्रदेश का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। रोजगार की तलाश में आज भी युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। राज्य की स्थायी राजधानी के मसले पर राजनैतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं, जबकि उक्रांद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए 1992 में ही शिलान्यास कर चुका है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफियाराज पनप रहा है, पलायन के चलते गांवों का अस्तित्व खत्म हो रहा है।  इस दौरान तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



उक्रांद कल करेगी तहसील का घेराव
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्राधिकरण और जन समस्याओं को लेकर उक्रांद ने चार फरवरी को प्रस्तावित तहसील घेराव और प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी अंतिम चरण में है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दूनागिरि क्षेत्र के खोलियाबांज, कुकुछिना, मंगलीखान, दुधोली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रतखाल मोटर मार्ग का तत्काल निर्माण कराने, टोडरा पंपिंग पेयजल योजना के तहत लाभांवित गांवों को सुचारू रूप से पानी नहीं मिलने पर आक्रोश भी जताया गया। दूध का क्रय मूल्य बढ़ाने तथा विकास प्राधिकारण को तत्काल प्रभाव से खत्म कराने की मांग उठी। इस दौरान उक्रांद ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, हेम रावत, प्रधान सुरेश शर्मा, पूर्व बीडीसी नंद राम, भीम सिंह किरौला, शेखर शर्मा, धन सिंह, वीर राम आदि मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed