फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two thousand people are facing power crisis since last four days

Almora News: चार दिनों से बिजली संकट से जूझ रही दो हजार की आबादी

Mon, 18 Aug 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two thousand people are facing power crisis since last four days
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट स्थित कैडारौ घाटी क्षेत्र में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बिंता बाजार सहित पांच से अधिक गांवों में बीते चार दिनों से बिजली गुल है। इससे दो हजार से अधिक की आबादी परेशान है और सरकारी व निजी संस्थानों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। इससे व्यापारियों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि रात में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

कैडारौ घाटी के बिंता बाजार, भतौरा और पारकोट सहित पांच से अधिक गांवों में बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे यहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के बिजली संचालित उपकरण शोपीस बन गए हैं। बिजली गुल होने से आईआईटी बिंता, स्वास्थ्य केंद्र में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी दीवान सिंह कैडा ने बताया कि उनका दूध का व्यवसाय है लेकिन चार दिनों से सुबह होते ही क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है। इससे उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। यूपीसीएल कर्मी किसी तरह शाम पांच बजे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के महेंद्र नेगी, राम सिंह बिष्ट, ललित मोहन कैडा, राहुल कैडा, महेश कैडा, मोहन सिंह बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरेंगे।
कोट

- लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। - भूपाल सिंह बिष्ट, अवर अभियंता, यूपीसीएल बिंता।

11 घंटे तब कांडा और दुग नाकुरी में बिजली रही गुल
बागेश्वर। विजयपुर सब स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य 33 केवी लाइन में पोल बदलने का कार्य पूरा होने के बाद कांडा और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के 80 गांवों में 11 घंटे के बाद आपूर्ति सुचारू हुई। बिजली नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जेठाई के पास मुख्य लाइन का पोल के भूस्खलन की जद में आने की आशंका के चलते ऊर्जा निगम ने बीते शुक्रवार को दूसरे सुरक्षित स्थान पर पोल लगाने का कार्य किया। शनिवार को तार शिफ्ट करने के चलते सुबह नौ से शाम चार बजे आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी थी। शनिवार को देर रात तक तार शिफ्ट करने का कार्य जारी रहा। इस दौरान कांडा और दुग नाकुरी तहसील के 80 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। देर रात 10 बजे आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम के जेई मदन मोहन ने बताया कि बारिश के कारण लाइन शिफ्टिंग कार्य में देरी हुई। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed