फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two people arrested with ganja in Salt

सल्ट में गांजे के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested with ganja in Salt
अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस ने कार सवार दो लोगों के पास 32 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि उनका वाहन भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सल्ट के झीपा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार संख्या एचआर 55वी 5522 को रोका। चालक पर संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली।
विज्ञापन

वाहन में चार कट्टों में 32.450 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक संग्रामपुर जिला अलीगढ़ (यूपी) निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र देवी चरण और अलीगढ़ जिला निवासी दिगंबर पुत्र राजेंद्र सिंह के पास से गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र पंत, कांस्टेबल दीपक बहुगुणा तथा एसओजी कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed