{"_id":"577ab7cc4f1c1b6d697fa90d","slug":"two-houses-damaged-by-rain-dwarahat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से द्वाराहाट में दो मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से द्वाराहाट में दो मकान क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में नुकसान का सिलसिला जारी है। बारिश से रविवार की रात को क्षेत्र में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वाराहाट विकासखंड के मटेला गांव में रविवार की रात तेज बारिश के कारण नरराम पुत्र हर राम का दो मंजिले मकान की पीछे की छत टूट गई।
विज्ञापन
जबकि अल्मियां गांव निवासी तारा सिंह पुत्र हीरा सिंह के दो मंजिले मकान की पीछे की दीवार भी धराशायी हो गई। मकान की दीवारों में दरारें आने से खतरा उत्पन्न हो गया है। राजस्व निरीक्षण आशुतोष लोहनी ने दोनों स्थलों का मुआयना कर लिया है। ग्रामीणों ने प्रभावितों का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन