{"_id":"607f28028ebc3e59274e182c","slug":"two-died-almora-news-hld4222364180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, पिता पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, पिता पुत्री की मौत
विज्ञापन
परिजनों को दुर्घटना की जानकारी देती घायल।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान(अल्मोड़ा)। दिल्ली से भिकियासैंण के धमेड़ा कपोली (बाजन) गांव जा रही एक कार मछोड़- हरड़ा मार्ग पर चौड़ी घट्टी से करीब आधा किलोमीटर पहले तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे मेें पिता और बेटी की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। कार में कुल आठ लोग सवार थे। जिस लड़की की मौत हुई है उसकी 27 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शादी के लिए ही सभी लोग गांव आ रहे थे। जिस लड़के (ललित सिंह) के साथ लड़की की शादी तय थी, वह भी कार में सवार था, जो कि हादसे में घायल है। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार कार (यूपी 16एएक्स 3524) में तहसील भिकियासैंण के धमेड़ा निवासी कमल सिंह रावत परिवार के साथ बेटी की शादी के लिए गांव आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चौड़ी घट्टी से करीब पांच सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कमल सिंह रावत (55) और उनकी पुत्री किरन रावत (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह पुत्र कमल सिंह रावत (20) निवासी धमेड़ा, मंजू पुत्री कमल सिंह रावत (15) निवासी धमेड़ा, ललित सिंह पुत्र हरीश रावत(27) निवासी कड़ाकोट, बागंबर सिंह पटवाल पुत्र पदम सिंह(54) निवासी कपडोली मासी, हेमा पत्नी भूपेंद्र सिंह (25) और नियति बिष्ट पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा घायल हो गए।
घायलों को मछोड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष अनीश अहमद और राजस्व कर्मी घटना स्थल के लिए रवाना हुए और ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों शवों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद शादी वाले दोनों ही घरों में कोहराम मचा हुआ है।

अस्पताल में भर्ती दुर्घटना का एक घायल।- फोटो : ALMORA

कार दुर्घटना के घायलों को अस्पताल लाते लोग।- फोटो : ALMORA

एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाते लोग।- फोटो : ALMORA

मछोड़- हरड़ा रोड पर चौड़ी घट्टी से करीब आधा किलोमीटर पहले गहरी खाई में गिरी कार।- फोटो : ALMORA

कमल रावत द्वारा पुत्री किरन की शादी के लिए छपाया गया कार्ड।- फोटो : ALMORA
विज्ञापन