फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two day Divisional session of Government Teachers Association starts from today

राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय मंडलीय अधिवेशन आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two day Divisional session of Government Teachers Association starts from today
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय चतुर्थ द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन शुक्रवार से राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में होगा। अधिवेशन का उद्घाटन दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान करेंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन की तैयारी को लेकर शिक्षक सदन में हुई संगठन की बैठक में समितियों का गठन किया गया। प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम सत्र में सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या: चुनौतियां और समाधान विषय पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी होगी। गोष्ठी के निष्कर्षों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में तीन बजे से कुमाऊं मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। सात सितंबर को सुबह आठ बजे से एक बजे तक मतदान होगा। अपराह्न 2:30 बजे मतगणना होगी। शाम पांच बजे शपथ ग्रहण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, जिला मंत्री भूपाल चिलवाल, कुलदीप जोशी, राजू महर, किसन खोलिया, खुशाल महर, राजेंद्र बोरा, राजेंद्र खड़ायत, सीएस पपोला, कमल किशोर तिवारी, कैलाश रावत, मीनाक्षी जोशी, गंगा अधिकारी, आनंद बल्लभ पांडे, रमेश पांडे, नितेश कांडपाल, सतीश शर्मा, नूर अफजल, सुनील बिष्ट आदि उपस्थित थे।

अधिवेशन के लिए सीईओ पर्यवेक्षक नियुक्त
अल्मोड़ा। अधिवेशन के सफल संचालन के लिए अपर शिक्षा निदेशक (कुमाऊं) डा. मुकुल कुमार सती ने जीआईसी जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीईओ जगमोहन सोनी को अधिवेशन का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की तैनाती की समीक्षा की। उनके साथ सीईओ जगमोहन सोनी के अलावा डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद, बीईओ हवालबाग प्रकाश जंगपांगी, प्रधानाचार्य सुरेश पाठक आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed