{"_id":"642c505eca14267ca802fa14","slug":"two-arrested-with-31-kg-ganja-in-salt-third-absconding-almora-news-c-8-1-102735-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सल्ट में 31 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, तीसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सल्ट में 31 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, तीसरा फरार
Tue, 04 Apr 2023 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में नशे के सामान की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने सल्ट में 31 किलो गांजे के साथ दो लोगों को पकड़ा है जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार सल्ट के नैल कमान तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार यूपी 11 डब्लू 2700 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस बीच कार में सवार मुरादाबाद निवासी ज्ञानी फरार हो गया। कार में सवार दो लोगों सचिन सक्सेना (42) निवासी मुरादाबाद और रघु उर्फ रघुवर सिंह (52) निवासी सल्ट अल्मोड़ा के कब्जे से 31.600 किलो गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सल्ट क्षेत्र से खरीदकर इसे तराई में ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कार को सीज कर दिया है। एसएसपी रचिता जुयाल ने बताया कि फरार आरोपी की खोजबीन की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत में छोड़ा नहीं जाएगा। टीम में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल रवि प्रताप, मोहम्मद मंसूर, मनमोहन सिंह शामिल रहे।