फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Truck full of goods fell into the ditch, the driver seriously

सामान से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक गंभीर

Wed, 02 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 02 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन

सामान लेकर भुमकिया की ओर जा रहा ट्रक कालीखोली रोड पर योगदा आश्रम के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से चालक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कालीखोली के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चालक रामनगर निवासी अरमान पुत्र महमूद (24) ट्रक के नीचे दबा था, बमुश्किल लोगों ने उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस और राजस्व पुलिस के लोगों ने अरमान को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉ. वीपी सिंह ने उसकी गंभीर हालत को देखकर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हादसे में ट्रक की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई है, जिस कारण नंबर का पता नहीं चल सका। इसके अलावा चालक के साथी का नाम भी पता नहीं लग सका है। ट्रक में दो लोग ही सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed