फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tribute paid to former Chief Minister ND Tiwari

Almora News: पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former Chief Minister ND Tiwari
अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को जयंती और पुण्य तिथि पर याद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार अल्मोड़ा में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होकर पूर्व सीएम तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पूर्व सीएम तिवारी ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। सिडकुल की स्थापना कर यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए। वहां केवल सती, पीतांबर पांडे, राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल चौहान, सरिता टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन


रानीखेत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कैंप कार्यालय में पूर्व सीएम तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वहां कैलाश पांडेय, मोहन नेगी, गीता पवार, कुलदीप कुमार, नेहा साह माहरा, अंकिता पंत, हेमंत रौतेला आदि रहे। वहीं द्वाराहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला के नेतृत्व में पूर्व सीएम तिवारी को श्रद्धांजलि दी। वहां कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष कमल साह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, विपिन पुजारी, हेम मठपाल, जीवन सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed