फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Treatment of haemophilia in Almora now

अब अल्मोड़ा में हो सकेगा हीमोफीलिया का उपचार

Thu, 19 Apr 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 19 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन

 हीमोफीलिया के रोगियों का उपचार अब अल्मोड़ा में संभव हो सकेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हीमोफीलिया के रोगियों का निशुल्क उपचार कर उनको इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था कर दी गई है। जिले में हीमोफीलिया के वर्तमान में तीन रोगी सामने आए हैं। ये तीनों आठ से 10 साल के बच्चे हैं।  

विज्ञापन


    दरअसल मनुष्य के शरीर में थ्रंबोप्लास्ंिटन पदार्थ की कमी होने पर शरीर से बहने वाला खून रुकता नहीं है यानी की रक्त में थक्का नहीं जमता और लगातार खून बहने की समस्या जानलेवा साबित होती है। इधर जब स्वास्थ्य विभाग को अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण में एक और धौलादेवी में आठ से दस साल के दो बच्चे हीमोफीलिया रोग से ग्रस्त मिले तो आनन-फानन में स्वास्थ्य महकमा इसको लेकर हरकत में आया।
विज्ञापन


डीएम ईवा आशीष और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निशा पांडे के लगातार प्रयास के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा हीमोफीलिया रोगियों के लिए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में निशुल्क इंजेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। हीमोफीलिया के रोगियों का उपचार अब तक हल्द्वानी, कोटद्वार और देहरादून में ही संभव हो पाता था। बाजार में हीमोफीलिया रोग का यह इंजेक्शन करीब दो हजार रुपये का आता है। स्वास्थ्य विभाग ने हीमोफीलिया रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए टोल फ्री नंबर 104 में पंजीकरण कराने की व्यवस्था भी कर दी है। ताकि महानिदेशालय द्वारा रोगी का सत्यापन कर उसे इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा सके।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed