फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   training starts in district.

दूनागिरि क्षेत्र में ईको टूरिज्म की अच्छी संभावना : एसडीएम

Sun, 20 Apr 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 20 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
training starts in district.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां ब्लॉक सभागार में शनिवार को तीन दिनी दूनागिर ईको टूरिज्म प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ करते हुए एसडीएम सुनील राज ने कहा कि दूनागिरि क्षेत्र का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व है जहां ईको टूरिज्म की अच्छी संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी की साझा पहल पर चल रहे प्रशिक्षण में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए सभी को प्रेरित किया। आश्वासन दिया कि तहसील के कर्मचारियों को टूरिस्ट गाइड के साथ शुल्क देकर भ्रमण कराया जाएगा। दूनागििर क्षेत्र के विकास और पर्यावरणीय संतुलन के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण में होम स्टे संचालकों के साथ ही स्थानीय लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञ फोटोग्राफी, सोशल मीडिया के प्रभाव, ब्रांडिंग, प्रमोशन, जैव विविधता, पक्षी अवलोकन, बेहतर ट्रैक और लोकल खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन दूनागिरि क्षेत्र के लिए प्रचलित कथाओं के बारे में बताया। साथ ही पर्यावरणीय सफल फिल्मों के प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी चैतन्य कांडपाल, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट गोपाल दत्त जोशी समेत आदि कई लोग मौजूद रहे। संचालन अंकित कुमार और विभु कृष्णा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed