{"_id":"5f3907de8ebc3e3caf681ed0","slug":"training-in-mushroom-production-for-self-employment-almora-news-hld3934428103","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए दिया गया मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए दिया गया मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसमी फल एवं सब्जी क्रय विक्रय सहकारी संघ लिमिटेड अल्मोड़ा की ओर से जिला सहकारी बैंक सभागार में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मशरूम की बाजार में काफी डिमांड है। लोग मशरूम उत्पादन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को देश के विकास में योगदान देकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आगे आना होगा। हर व्यक्ति आत्मनिर्भर और सक्षम बने। मशरूम उत्पादन इसमें काफी सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल ने कहा कि सहकारी बैंक के माध्यम से मशरूम उत्पादन सहित अन्य कार्यों के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय ग्रामीण सुबह और शाम दो-दो घंटे कार्य करके अपनी आजीविका में सुधार कर सकते हैं। घर लौटे लोग और युवा मशरूम उत्पादन से जुड़कर अच्छी आय अर्जित करें। बैंक के महाप्रबंधक नरेश चंद्र ने लोगों से स्वरोजगार के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीएस नेगी ने प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की विधि बताई। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कर आय में बढ़ोतरी करें। भविष्य में प्रशिक्षण न्याय पंचायत स्तर पर भी दिया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर विनीत बिष्ट आदि ने भी विचार रखे।