फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traders Protest Against Food Safety Department

उत्पीड़न के विरोध में व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Traders Protest Against Food Safety Department
अल्मोड़ा में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को नगर के चौक बाजार से मल्ला महल तक जुलूस निकाला। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने व्यापारियों का उत्पीड़न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि किसी भी अधिकारी को खाद्य पदार्थों का कोई भी सैंपल नहीं दिया जाएगा। यदि कोई अधिकारी खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने आता है तो व्यापार मंडल को विश्वास में लेना होगा। व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। कहा कि कोरोना काल में व्यापार काफी प्रभावित हुुआ, जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। इसके बाद भी व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मामले में व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, दीप सिंह डांगी, दीप जोशी, मुमताज कश्मीरी, त्रिलोचन जोशी, गिरीश धवन, पूरन अधिकारी, हरीश रावत, अनुज, आशुतोष भट्ट, शंकर बिष्ट, रोहित जोशी, अशोक, संजय कुमार, अभय साह, राजू अग्रवाल, राजेश पालनी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed