फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tourist Headed for Kausani Alert Rout Diversion

Almora News: बैजनाथ वैली ब्रिज मरम्मत कार्य के मद्देनजर 30 दिसंबर दिन वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Tourist Headed for Kausani Alert Rout Diversion
गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर-कौसानी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर स्थित बैजनाथ बैली ब्रिज की मरम्मत के चलते 30 दिसंबर को डायवर्जन रहेगा। डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि मरम्मत कार्य के मद्देनजर पुल से 30 दिसंबर को सुबह 7:30 से शाम छह बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन

डीएम पाल ने एसडीएम गरुड़ आरके पांडे को इस अवधि में यातायात डायवर्जन कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डायवर्जन का पालन कराएं। इस दौरान वाहन अल्मोड़ा जिले से होकर जाएंगे। मालूम हो कि बैजनाथ बैली ब्रिज का दो साल पूर्व निर्माण हुआ था। भारी वाहनों के आवागमन के चलते पुल एक जगह पर झुक गया है और इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे पहुंचें कौसानी
बागेश्वर- कौसानी एनएच पर बैजनाथ तिराहे से तिलसारी-पासतोली मार्ग होते हुए गरुड़ ब्लॉक के गागरीगोल से मुख्य सड़क पकड़ लें।
ऐसे पहुंचें बागेश्वर
हल्द्वानी से सोमेश्वर- गिरेछीना होकर सीधे बागेश्वर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed