फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tourist at Ranikhet

Almora News: अलविदा जश्न को लेकर रानीखेत में उमड़े सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tourist at Ranikhet
रानीखेत गोल्फ मैदान में नये साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी उमड़े। प्रख्यात गोल्फ मैदान में सैलानियों की खासी चहल पहल रही। प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़-भाड़ रहने से रौनक बढ़ी। इधर देर रात अलविदा जश्न के लिए होटलों में भी रौनक देखी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट के मौके पर रानीखेत में खास चहल-पहल रही। लोगों ने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाकर इस खास दिन को यादगार बनाया। थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में सैलानी रानीखेत पहुंचे हैं। अधिकांश होटल, रिसॉर्ट्स में बुकिंग फुल चल रही है। नगर के विश्व प्रसिद्ध गोल्फ मैदान में सैलानियों की काफी भीड़ रही। गोल्फ के अलावा कालिका, मजखाली, हैड़ाखान, चौबटिया, मालरोड आदि दर्शनीय स्थल भी सैलानियों से गुलजार रहे। होटल, रिसॉर्ट्स, गैस्ट हाउसों में थर्टी फर्स्ट पर विशेष आयोजन किए गए, पर्यटकों ने खूब मौज-मस्ती की। कैंप फायर व म्यूजिक के साथ जमकर डांस का भी दौर चला। थर्टी फर्स्ट पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed