फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Toppers in board exams were honored

जीजीआईसी में सम्मानित हुई बोर्ड परीक्षाओं की टापर छात्राएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Toppers in board exams were honored
जीजीआईसी में टापर छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन की पहली आम बैठक हुई। विद्यालय विकास के लिए हर संभव संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन करने वाली कई छात्राओं को इस दौरान सम्मानित किया गया। बाद में पीटीए की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान राजेंद्र बिष्ट, प्रधानाचार्या नीलम नेगी आदि ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षिका विजया तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के विज्ञान वर्ग में प्रथम रही ज्योति मेहरा, द्वितीय दिव्या रेखाड़ी और तृतीय चित्रा जोशी, मानविकी वर्ग में प्रथम रही अनीता व रश्मि, द्वितीय रही निर्मला तथा तृतीय रही मनीषा मेहरा, हाईस्कूल में प्रथम शोभा अधिकारी, द्वितीय रही संगीता बिष्ट और तीसरे स्थान पर रही दीक्षा अधिकारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली छात्रा संगीता किरौला को भी पुरस्कृत किया गया। बाद में पीटीए की नई कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र कुमार अध्यक्ष, महेंद्र सिंह अधिकारी उप मंत्री, आशा बोरा कोषाध्यक्ष तथा ज्योति बिष्ट को लेखा परीक्षक चुना गया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने नव गठित कार्यकारिणी से विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील की। संचालन प्रवक्ता नीरू पांडे ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मोते सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed