{"_id":"5e2f1c108ebc3ec6ea07cfa5","slug":"token-system-fail-in-district-hospital-almora-news-hld371145766","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन सिस्टम की डिस्प्ले मशीन खराब, फिर पुराने तरीके से शुरू हुई ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोकन सिस्टम की डिस्प्ले मशीन खराब, फिर पुराने तरीके से शुरू हुई ओपीडी
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल में लगी रोगियों की भीड़।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में ट्रायल बेस पर चलाए गए टोकन सिस्टम की डिस्प्ले मशीन बीते तीन दिन से खराब है। सोमवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों को पूर्व की भांति कंप्यूटराइज्ड मशीन से ही पर्ची दी गई। 22 जनवरी को शुरू किए गया टोकन सिस्टम सिर्फ तीन दिन ही चल पाया।
हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने बीते 22 जनवरी को ट्रायल बेस पर टोकन सिस्टम शुरू किया था। जिसमें टोकन मिलने के बाद नंबर आने पर ही मरीज की पर्ची काटी जा रही थी। इससे मरीजों को अनावश्यक रूप से लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ रहा था।
हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से केवल 100 टोकन ही तैयार किए गए थे। इधर बीते शनिवार से टोकन सिस्टम की डिस्प्ले मशीन खराब हो गई।
सोमवार को अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को कंप्यूटराइज्ड ओपीडी पर्ची ही दी गई। सोमवार होने के कारण अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। इस दौरान करीब 450 मरीजों की ओपीडी हुई। पर्ची के लिए मरीजों को लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इधर अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि टोकन सिस्टम केवल ट्रायल बेस पर शुरू किया गया था। खराब मशीन को ठीक कराया जा रहा है।