{"_id":"69162a712596f70bce0c2046","slug":"tok-basegad-of-chaukhutia-block-is-deprived-of-road-facility-almora-news-c-232-1-alm1014-136364-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया ब्लॉक का तोक बसेगाड़ सड़क सुविधा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया ब्लॉक का तोक बसेगाड़ सड़क सुविधा से वंचित
Fri, 14 Nov 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। प्रदेश सरकार एक तरफ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के दावे कर रही है। वहीं जमीनी हकीकत कुछ अलग ही बयां कर रही है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी चौखुटिया ब्लॉक का ग्राम पंचायत नौगांव अखोड़िया का तोक बसेगाड़ सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है। यहां के ग्रामीण घायलों और गर्भवतियों को बदहाल रास्तों के बीच एक किमी से अधिक की दूरी पैदल तय कर डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाते हैं।
बसेगाड़, भटयाण, दलामाड, डबरिया, पटीगाड़ और दानपुर तोक में लगभग 500 लोग रहते हैं। गांव में किसी के घायलों या गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों के पास सिर्फ डोली ही सहारा है। ग्रामीणों को खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान के लिए अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ता है। गांव और मुख्य सड़क की दूरी ज्यादा होने के कारण आवाजाही के दौरान ग्रामीणों के लिए रास्तों में जानवरों का भय बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वह वर्षों से सड़क निर्माण की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने आज तक उनकी मांग पूरी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो सभी ग्रामीणों आंदोलन करने को बाध्य होंगे।