{"_id":"6abeb7a04633d3dc4b050aa0","slug":"e-service-vehicle-flagged-off-camp-at-old-age-home-almora-news-c-231-1-bgs1001-128456-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ई-सेवा वाहन को हरी झंडी, वृद्ध आश्रम में शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ई-सेवा वाहन को हरी झंडी, वृद्ध आश्रम में शिविर
Fri, 02 Oct 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति, नालसा और न्याय विभाग के सहयोग से संचालित मोबाइल ई-सेवा वाहन को जिला जज पंकज तोमर ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह पहुंचा, जहां अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में रिटेनर अधिवक्ता महीप किशोर और पैनल अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने बुजुर्गों को नालसा योजना 2016, भरण-पोषण अधिनियम और हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद्र तिवारी ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने 26 वरिष्ठ नागरिकों की यूरिन, बीपी और शुगर की जांच की। सिविल जज/सचिव अनीता कुमारी ने बताया कि दूरस्थ अंचलों तक कानूनी सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
.