फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CMS emerges winner in Maa Nanda-Sunanda Volleyball tournament.

Almora News: मां नंदा-सुनंदा वॉलीबाल में सीएमएस बना विजेता

Fri, 02 Oct 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
CMS emerges winner in Maa Nanda-Sunanda Volleyball tournament.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा-सुनंदा अंतर विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीएमएस ने केंद्रीय विद्यालय रानीखेत को 21-16, 21-15 और 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पूर्व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जुबेद अहमद, भरत पांडे, कमलेश बिष्ट ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। नमन गोदियाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और राउमावि चिलियानौला को अनुशासित टीम का पुरस्कार मिला। मुख्य संयोजक भूपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि जल्द ही रानीखेत में अंडर-14 विद्यालय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभात रावत ने दोनों टीमों को किट देने की घोषणा की। वहां मनमोहन देव, हीरा रावत, विमल भट्ट, महेश आर्य, हरीश कनवाल, हरीश लाल साह, यतीश रौतेला, संतोष भट्ट, दीपक पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का और गोला फेंक में दिखाया दमखम
अल्मोड़ा। डीनापानी के खेल मैदान में विद्यालयी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जिलेभर के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं के बीच दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक और गोला फेंक समेत विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में स्याल्दे के नैतिक प्रथम, सल्ट के शुभम भंडारी द्वितीय, 100 मीटर में नैतिक प्रथम, 200 मीटर में लमगड़ा के प्रदीप और 500 मीटर में भी प्रदीप ने बाजी मारी। लंबी कूद में सल्ट के ललित डंगवाल प्रथम रहे।
प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 और 100 मीटर दौड़ में द्वाराहाट की श्वेता सिदार प्रथम, 200 मीटर में लमगड़ा की नीतू गोस्वामी, 400 मीटर में स्याल्दे की दिव्या और लंबी कूद में श्वेता सिदार प्रथम रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में स्याल्दे के लक्ष्य रावत, 200 मीटर में हिमांशु मनराल, 500 और 600 मीटर में गौरव प्रथम रहे। लंबी व ऊंची कूद में द्वाराहाट के जगदीश ने प्रथम, चक्का फेंक में स्याल्दे के मयंक गुप्ता और गोला फेंक में जगदीश कुमार प्रथम रहे।
जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में ताड़ीखेत की माया बिष्ट, 200 मीटर में ईशा मेहरा, 400 और 600 मीटर में हेमा प्रथम, ऊंची कूद में चौखुटिया की दीया, लंबी कूद में भिकियासैंण की मोनिका, चक्का फेंक में स्याल्दे की पायल और गोला फेंक में द्वाराहाट की दीक्षा प्रथम रहीं।
इस दौरान जिला खेल समन्वयक बलवंत अधिकारी, यशोदा कांडपाल, दीपक शाही, किशोर जोशी, जगदीश भंडारी, मनोज कुमार, राजेंद्र, संजू घुघुत्याल, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
भाषण, निबंध, पेंटिंग और क्विज में दिखाई प्रतिभा
काफलीगैर (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में सेवा संकल्प अभियान और समग्र शिक्षा अभियान के तहत संकुल स्तरीय सामाजिक ज्ञान महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।
भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में हर्षिता उपाध्याय प्रथम, योगिता करायत द्वितीय, लक्षिता तृतीय, चित्रकला में माही रौतेला पहले, साक्षी रौतेला दूसरे, आदित्य लाल ने तृतीय जबकि निबंध प्रतियोगिता में दीया रौतेला ने पहला, भावना ने दूसरा और मानवी ने तीसरा स्थान पाया।
संकुल स्तरीय सामाजिक ज्ञान महोत्सव में आयोजित भाषण प्रतियोगिता ने जूनियर हाईस्कूल ओखलीसिरौद की कविता प्रथम, राइंका सैंज के हरीश पांडे द्वितीय और राइंका काफलीगैर की मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल ओखलीसिरौद के हर्षित सनवाल ने पहला, राइंका काफलीगैर की कशिश रौतेला ने दूसरा और राइंका सैंज के अंशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
सरोज गौड़ और हरीश राम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव निगम ने किया। इस मौके पर संकुल प्रभारी सैंज तारा दत्त गुरुरानी, संतोष कुमार, सुभाष कुमार, महेंद्र कुमार गढ़िया और मनोज कुमार, उमेश चंद्र, कैलाश चंद, रमेश सिंह नेगी, डोली जोशी, किरन प्रसाद, चंपा रौतेला, आरती बिष्ट मौजूद रहीं। क्रॉस कंट्री दौड़ में जयदेव, डॉली, हिमांशु, स्नेहा रहे प्रथम
बागेश्वर। दो अक्तूबर के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-14 से 17 बालक-बालिका, ओपन बालक-बालिका वर्ग के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बृहस्पतिवार को दौड़ का शुभारंभ प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी किरन परिहार ने किया। पुरुष वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से शुरू होकर कपकोट मोटरमार्ग होते हुए द्वारसों पुल से वापस डिग्री कॉलेज के गेट पर समाप्त हुई। वहीं महिला वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से शुरू होकर आरे बाईपास, कपकोट मार्ग होते हुए राजकीय पॉलीटेक्निक से वापस डिग्री कॉलेज गेट पर पूरी हुई।
इस दौरान अंडर-14 से 17 बालक वर्ग में जयदेव ने पहला, बलवंत राम, सूरज चंद्र कनेरा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में डॉली फर्स्वाण ने पहला, रुचि और प्रियंका ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन बालक वर्ग में हिमांशु ने पहला और अनिल कुमार और भावेश ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में स्नेहा ने पहला स्थान हासिल किया। करुणा कार्की ने दूसरा और हर्षिता तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिखा बिष्ट, राजेंद्र सिंह दफौटी, सुंदर गढ़िया, आदि मौजूद रहे।
कविताओं से गूंजा छावनी इंटर कॉलेज, रचनाकारों ने बांधा समां
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी इंटर कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के तहत बुधवार देर शाम कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। ज्योति साह ने कहा कि प्रगति के इस दिव्य रथ का, तू सारथी यदुराज बन जा...। विमल सती ने कहा कौन कहता है कि मर गया दशानन, आज भी जिंदा है...।
दिनेश तिवारी ने कहा, मत भूलना उन दरख्तों को, जिनकी छांव में पले-बढ़े...। देवकीनंदन कांडपाल, कृष्ण कुमार सती, ललित मोहन तिवारी, सृष्टि नेगी, गीता जोशी, डॉ. विनीता खाती, उमा जोशी, नेहा माहरा, राजेंद्र पंत, जयश्री साह, इमराना परवीन, गीता पवार, प्रीति पंत, सतीश चंद्र पांडे, नरेश चंद्र, मेघा जोशी, कुणाल और आनंद अग्रवाल ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

सीमा भाकुनी ने नज्म और अनिल अंश ने गजल सुनाई। मुख्य अतिथि छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी रहे। वहां विमल सती, राजेंद्र प्रसाद, एपी सिंह, कमल फर्त्याल, दीप त्रिपाठी, उमेश चंद्र जोशी, दीपक पंत, अशोक पंत, गौरव भट्ट, दीपक बिष्ट, रश्मि बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed