{"_id":"5b6740ac4f1c1bb15c8b683a","slug":"to-bring-the-achievements-of-the-government-to-the-masses-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं: टम्टा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में भाजपा की बैठक को संबोधित करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन की मजबूती के लिए जीजान से जुटें। टम्टा पालिका सभागार में भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। कार्यकर्ता इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। नगर मंडल प्रभारी मोहन सिंह दोसाद ने बूथ पालकों, बूथ अध्यक्ष और बीएलए से अपने बूथों की समीक्षा कर लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने और संचालन महामंत्री विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर ने किया। बैठक में लता बोरा, जिला महामंत्री रवि रौतेला, अजय वर्मा, विवेक तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, संजय साह रिक्खू, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, चंद्रा जोशी, मीना नेगी, लता पांडे, बीना नयाल, श्याम पांडे आदि मौजूद थे।
उधर भाजपा धौलादेवी मंडल की सरस्वती शिशु मंदिर पनुवानौला में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने प्रत्येक पदाधिकारी और बूथ पालकों को पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने की। बैठक में हेम जोशी, बहादुर सिंह, कुदन सिंह, गोपाल सिंह, धन सिंह, दयाल पांडे, हरीश नैनवाल, गणेश सिंह, शंकर, मनोज पांडे मौजूद थे।