फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   To become international standard badminton courts in Almora

अल्मोड़ा में बनेंगे अंतर्राष्ट्रीय मानक के बैडमिंटन कोर्ट

Fri, 18 Sep 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Fri, 18 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन

बैडमिंटन में अल्मोड़ा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार अल्मोड़ा को बैडमिंटन का केंद्र बनाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


यहां अंतर्राष्ट्रीय मानक के छह बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। बालक और बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स हास्टल खुलेगा। 2018 के राष्ट्रीय खेल की बैडमिंटन स्पर्धा भी अल्मोड़ा में होगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इसके लिए नगर के समीप डोलीडाना में भूमि भी देख ली है। सरकार अल्मोड़ा में बैडमिंटन खेल की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। 40×50 मीटर के हॉल का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बैडमिंटन के छह कोर्ट बनेंगे, जो की राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होंगे। इसके अलावा गर्ल्स और ब्वाइज स्पोटर्स हॉस्टल, वार्डन आवास का निर्माण होगा। इसके लिए तीन एकड़ भूमि की आवश्यकता है।

प्रशासन, खेल विभाग के अधिकारियों और कालेज डिजाइन प्राइवेट लि. मुंबई के आर्किटेक्ट आदि ने जीआईसी और डोलीडाना में इसके लिए भूमि का भी निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार डोलीडाना में राजस्व विभाग की काफी भूमि है जो कि निरीक्षण में उपयुक्त पाई गई है। आवागमन की सुविधा के लिए डोलीडाना को जाने के लिए कच्चा मार्ग भी है।


अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि डोलीडाना से लगी ग्राम पंचायत लाट के ग्रामीणों ने इसके लिए अनापत्ति भी दे दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed