{"_id":"5f6b7e7a8ebc3e8bae38ae41","slug":"to-be-declared-permanent-capital-garsain-ranikhet-news-hld397994334","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारी भी हुए मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारी भी हुए मुखर
मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राज्य आंदोलनकारी।
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। एसडीएम आरके पांडेय के माध्यम से भेजे ज्ञापन में 2026 में होने वाले परिसीमन को क्षेत्रफल के आधार पर करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों ने मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी गोलीकांड के दोषियों को सजा दिलाने, प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने, राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का एक्ट शीघ्र जारी करने, एक समान पेंशन व्यवस्था लागू करने, आंदोलनकारियों के चार वर्षों से लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारण करने, राज्य में सशक्त लोकायुक्त गठन करने, राज्य में भू कानून लागू करते हुए जनविरोधी भू कानून को वापस लेने आदि की मांग उठाई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष मनोज अधिकारी,चन्दन नेगी,मोहन तिवारी, वीरेन्द्र बजेठा,दान सिंह राणा, गोपाल रांणा, चन्द्र प्रकाश उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।