फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tndo ray Tndo Mero Phadheki cold air, Pani Tndo ...

ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ेकि हवा ठंडी, पाणि ठंडो...

Tue, 12 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 12 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tndo ray Tndo Mero Phadheki cold air, Pani Tndo ...

मासी में सोमनाथ मेले के तीसरे दिन लोगों ने देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस मौके पर सांस्कृतिक लोक कला मंच देवालय चमोली के कलाकारों ने हिट कमला म्यर दगड़ तथा ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ेकि हवा ठंडी, पाणि ठंडो... की प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन


इसके अलावा भुवन गोस्वामी ने टक टकाटक कमला तथा स्यल्दे बिखौती द्वाराहाटा देखली गीत प्रस्तुत किया। मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला 17 मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि हर रोज स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से आए कलाकार भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने लोगों से मेले के सफल आयोजन में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संचालन तारादत्त शर्मा ने किया। वहीं मेला समिति अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, भूपेंद्र राणा, गोपाल सिंह, पूरन बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, हरीश मासीवाल, शिवदत्त मासीवाल चंद्रप्रकाश, महेश बिष्ट, हिम्मत बिष्ट, नंदन बिष्ट, मोहन सिंह, वीसी गौड़ और सुंदर रावत आदि मौजूद थे। उधर मेला स्थल में बाहर से आए दुकानदारों ने भी स्टाल लगाए हैं। दुकानों में खरीददारों की भीड़ लगी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed