{"_id":"5a7ddb0d4f1c1baa1b8b678e","slug":"tiwari-did-not-respond-to-honey-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहद उत्पादन में तिवारी जी का जवाब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहद उत्पादन में तिवारी जी का जवाब नहीं
हेम कांडपाल
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
honey
- फोटो : honey
मधुमक्खी पालन को 36 वर्षों से अपनी जीवनचर्या का हिस्सा बना चुके 62 वर्षीय बुजुर्ग हरीश तिवारी ने युवाओं के लिए मिसाल कायम की है। वह प्रति वर्ष 50 पचास किलो से एक कुंतल तक शहद का उत्पादन कर रहे हैं।बीते वर्ष जर्मनी के शोधार्थी भी उनसे मौन पालन के गुर सीख चुके हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत घुंघोली निवासी हरीश तिवारी ने चौखुटिया बाजार के अपने निवास स्थान पर शुद्ध शहद का उत्पादन कर रहे हैं। उनके घर और आंगन में मुध मक्खियों के लिए करीब दो दर्जन बक्से रखे गए हैं। दूर-दूर से पहुंचने वाले लोग उनसे पांच सौ से छह सौ रुपये प्रति किलो की दर से शहद खरीदकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
तिवारी गरीब जरूरतमंदों को दवा आदि के लिए मुफ्त में शहद देते हैं। वहीं, एक स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से भ्रमण पर पहुंचे जर्मनी के शोधार्थियों के एक दल ने उनके घर पर आकर मौन पालन की बारीकियां सीखी।
विज्ञापन
उन्हें कई स्वयं सेवा संस्थाएं प्रशिक्षण के लिए भी बुलाती हैं। बागवानी के शौकीन तिवारी मौन पालन के लिए बक्सों की मरम्मत आदि का कार्य भी खुद ही करते हैं। तिवारी के अनुसार उन्होंने 36 साल पहले अल्मोड़ा से आई टीम से मौन पालन का प्रशिक्षण लिया है।
बदल सकती है तस्वीर
मौन पालक हरीश तिवारी का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्र में मौन पालन को रोजगार का मुख्य साधन बनाया जा सकता है। वे इसके लिए युवाओं को व्यक्तिगत रूप से हर तरह का सहयोग और प्रशिक्षण देने का तैयार हैं। तिवारी का कहना है कि बाजार की मांग के अनुसार शुद्ध शहद की पूर्ति नहीं हो पा रही है। यदि युवा मौन पालन करें तो उनकी तकदीर के साथ गांव कस्बों की तस्वीर भी बदल सकते हैं।
