फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   tiwari attack

तिवारी पर हमले के खिलाफ जुलूस, जाम लगाया

Mon, 25 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 25 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नानीसार में भूमि आवंटन के मामले में आंदोलन की अगुवाई करने वाले उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और अन्य लोगों पर हमले का मामला काफी गरमा गया है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मारपीट के विरोध में जुलूस निकाला और चौघानपाटा में सांकेतिक जाम लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और एडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। उन्होंने मारपीट करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। तमाम अन्य संगठनों ने भी घटना की निंदा की है।
चौघानपाटा में हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर हिमांशु एजुकेशनल सोसायटी की दलाली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिंदल ग्रुप के लोगों ने पीसी तिवारी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीसी तिवारी सहित कई महिलाओं की भी जमकर पिटाई हुई, लेकिन प्रशासन ने सरकार के इशारे पर पीड़ितों को अस्पताल भिजवाने के बजाय जेल भिजवा दिया। जबकि मारपीट करने वाले बाहरी संदिग्ध लोगों को प्रशासन ने खुलेआम संरक्षण दिया।  
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में नानीसार में खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। उन्होंने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। लोगों ने घटना के विरोध में काफी देर चौघानपाटा में सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने जन पक्षीय संगठनों से 26 जनवरी को नानीसार में गणतंत्र बचाओ आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। जुलूस, चक्का जाम और सभा में आरडीएफ के जीवन चंद्र, लोक वाहिनी के अमीर्नुरहमान, छात्रसंघ उपाध्यक्ष सृष्टि नेगी, संयुक्त सचिव रजत मेहरा, सुनीता दानू, दीपक बिष्ट, सोनू कनवाल, जन्मेजय तिवारी, ललित बिष्ट, प्रेम राम आर्या, अनूप तिवारी, धनंनजय जोशी, आकाश जंगपांगी, रमेश कांडपाल, मनीषा मेहरा, तारा रावत, कमला दानू, रेनू बसेरा, ललित पंत, चंपा दानू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पीसी तिवारी पर हुए हमले की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। स्वराज  अभियान ने नानीसार की घटना को पर्वतीय अस्मिता पर किया गया हमला बताया है।  अभियान के मनोज ध्यानी, राजीव राजपूत, तुषार रावत, कुलदीप सैनी, सौरव रावल  आदि ने माफियाराज पर अंकुश नहीं लगने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  दी है। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश  नाथ गोस्वामी ने भी पीसी तिवारी और अन्य ग्रामीणों के साथ हुई घटना की  निंदा की है। टैक्स बार एसोसिएशन ने भी घटना की निंदा की  है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत सिंह रौतेला ने कहा कि पीसी तिवारी के खिलाफ  हुई अभद्रता जन समस्याओं को लेकर संघर्ष चलाने वाली ताकतों को हतोत्साहित  करने का षड्यंत्र बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed