{"_id":"624f24b0bf93193a81426f3e","slug":"timing-of-loading-unloading-declared-almora-news-hld458769529","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर तिराहे को छोड़कर पूरे शहर में सुबह नौ से 12 बजे तक लोडिंग अनलोडिंग नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिखर तिराहे को छोड़कर पूरे शहर में सुबह नौ से 12 बजे तक लोडिंग अनलोडिंग नहीं होगी
अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल और ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक में चर्चा करते यूनियन व व्यापार मंडल के
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल और ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक में शिखर तिराहे पर लोडिंग अनलोडिंग को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रशासन से हुई वार्ता के संबंध में सभी को जानकारी दी गई। तय हुआ कि शिखर तिराहे को छोड़कर पूरे शहर में सुबह नौ से 12 बजे तक लोडिंग अनलोडिंग नहीं की जाएगी। इस समय नगर में भारी जाम की समस्या रहती है। सभी से यातायात को सुगम बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया की वाहन स्वामी अपने ट्रकों और पिकअप की जिम्मेदारी ले। लोडिंग अनलोडिंग के समय एक दूसरे के सहयोग से वाहनों की सीमा और समय सीमा का ध्यान रखते हुए काम करें । शिखर तिराहे में चार ट्रकों की पहले से से ही अनुमति है जो यथावत रहेगी। चार ट्रक हो या चार पिकअप यहां पर लोडिंग अनलोडिंग सुचारू रहेगी। लोडिंग अनलोडिंग से यातायात बाधित ना हो, इस पर भी विचार किया गया। यातायात प्रभारी से अनुरोध किया किया कि ट्रक पार्किंग की जगह पर कोई भी कार या बाइक खड़ी होने पर कार्रवाई की जाए। बैठक में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश कुमार पांडे, उपसचिव राहुल बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष दिनेश साह, सचिव हरीश जोशी, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, मोहन लाल साह, फहीम खान, प्रकाश चंद्र सनवाल, राजीव भसीन, विनोद कुमार, दिनेश चंद्र साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।