फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Timber-laden truck overturns on Ikukhet-Bhakuda motor road; driver injured.

Almora News: इकुखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

Mon, 17 Aug 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Timber-laden truck overturns on Ikukhet-Bhakuda motor road; driver injured.
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। इकुखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग पर केलानी ग्रामसभा के पास रविवार शाम ट्रक मलबे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन दौड़ियाल ने बताया कि करीब शाम छह बजे ट्रक संख्या यूके-04 सीसी-1116 लकड़ी के गिल्टे लेकर रामनगर की ओर जा रहा था। केलानी के पास सड़क पर भूस्खलन के कारण पड़े मलबे में रपटने से ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए शासन को स्टीमेट भेजा जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक, सांसद और प्रदेश सरकार से सड़क के लिए तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी कर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि लकड़ी से भरा ट्रक रामनगर लकड़ी टाल ले जाया जा रहा था। चालक समेत ट्रक में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed