{"_id":"6509e32fdb60a0d2da087624","slug":"three-tier-panchayat-by-election-nomination-from-today-almora-news-c-232-1-shld1002-3126-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव : नामांकन आज और कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव : नामांकन आज और कल
Tue, 19 Sep 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
अल्मोड़ा। जिले में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के 746 रिक्त पदों के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन होंगे। पांच अक्तूुबर को मतदान होगा। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के बाद प्रधान विहीन जिले के 16 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार बनने की उम्मीद है।
धौलादेवी विकासखंड में तीन ग्राम पंचायतों, ताकुला में एक, ताड़ीखेत में चार, सल्ट में एक, स्याल्दे में तीन, द्व्राराहाट में एक, लमगड़ा में तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान के रिक्त पदों पर उप चुनाव होगा।
इनके अलावा लमगड़ा विकासखंड में दो, स्याल्दे में एक, सल्ट में एक पद पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। जिले में 744 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी उपचुनाव होना है। दो साल से यह पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में उपचुनाव के बाद संबंधित गांवों में गांव की सरकार अस्तित्व में आने की उम्मीद है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि उप चुवाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी ने अधिकारियों को जिले की एक जिला पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के दो-दो रिक्त सीटों के उप चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का चयन करते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है।
उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परियोजना निदेशक शिल्पी पंत को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या प्रभारी कार्मिक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार को सह प्रभारी कार्मिक, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन को नोडल प्रशिक्षण बनाया है।
जिला पंचायत सदस्य के पांच मतपत्र बिके
बागेश्वर। उप चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। आरओ/लघु सिंचाई के ईई विमल सुंठा ने यह जानकारी दी। वहीं बीडीओ ख्याली राम ने बताया कि शामा क्षेत्र पंचायत सीट के लिए चार, रिखाड़ी क्षेत्र पंचायत और हरकोट ग्राम प्रधान के लिए एक-एक मतपत्र बिक्री हुए हैं।